लोक भवन में समारोह: सम्मानित हुए राज्य के उत्कृष्ट स्वयंसेवक

रांची| लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों और बैंड विजेताओं से सीधा संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के युवाओं का राष्ट्रपति से सम्मानित होना, गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करना और प्रधानमंत्री के सामने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ में विचार रखना हमारे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी की भी तारीफ की। राज्यपाल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले स्कूलों को बधाई दी: विजेता (पाइप बैंड): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके (बालिका वर्ग) और केरली स्कूल, सेक्टर-2 (बालक वर्ग)। तीसरा स्थान (ब्रास बैंड): संत जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू, चाईबासा (बालक वर्ग)।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *