महासमुंद| शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से बी.एससी. द्वितीय वर्ष (पूरक, भूतपूर्व एवं अमहाविद्यालयीन) और बी.एससी. तृतीय वर्ष (नियमित, पूरक, भूतपूर्व एवं अमहाविद्यालयीन) शामिल है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।


