भरूवाडीह/सैहा/गुमा। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय महाअधिवेशन बलौदाबाजार राज अंतर्गत ग्राम पंचायत चांपा (सैहा) में 21 और 22 फरवरी को आयोजित किया जाना निश्चित हुआ है। महाअधिवेशन की तैयारियों को लेकर राज कार्यकारिणी एवं ग्राम इकाई चांपा की संयुक्त बैठक कुर्मी भवन चांपा में आयोजित की गई। बैठक में राज प्रधान सुनीता वर्मा एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष रघुनंदन बघमार ने किया। मंत्री टंकराम वर्मा ने राज कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि महाअधिवेशन का आयोजन यादगार एवं सफल होना चाहिए तथा तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।


