खेल को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा में फुटबॉल बांटे गए

अंबिकापुर | पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा में ‘फुटबॉल फॉर स्कूल्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फीफा, नवोदय विद्यालय समिति और शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में फुटबॉल को बढ़ावा देकर छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम उप-प्राचार्य राजू दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए खेल शिक्षकों और छात्रों को फुटबॉल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में टीमवर्क, अनुशासन और फिटनेस की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *