बॉल बैडमिंटन की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम में रामू का चयन

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा के युवा बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रामू सिंह ठाकुर का चयन इंडिया-इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है। रामू यह उपलब्धि पाने वाला जिले का पहना खिलाड़ी है। दिल्ली के विकासपुरी मैदान में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में देशभर के 173 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद चयनकर्ताओं की नजर कवर्धा के रामू ठाकुर पर ठहर गई। उनके फिटनेस, फुर्ती, कोर्ट कवरेज और गेम सेंस ने चयन समिति को प्रभावित किया। उन्हें भारतीय टीम के लिए चुन लिया गया। पूरे भारत से इस टेस्ट सीरीज के लिए 10 बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में रामू सिंह ठाकुर ने जगह बनाई है। 13 से 19 फरवरी तक बाली में होगा मुकाबला इंडिया-इंडोनेशिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज का आयोजन 13 फरवरी से 19 फरवरी तक इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली में किया जा रहा है। भारतीय टीम वहां इंडोनेशिया की मजबूत टीम से भिड़ेगी। यह सीरीज दोनों देशों के बीच खेल आदान-प्रदान और प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *