योगेश पूज्य पंचायत सिंधी के कार्यवाहक अध्यक्ष बने

धमतरी| पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जसवानी की टीम एवं पूरी कार्यकारिणी का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में कराए गए कार्यों व आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर 2 साल के सहयोग के लिए समाजजनों का आभार प्रकट किया। सामाजिक नियमावली अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए उपस्थित समाजजनों ने शहर समाज के व्यवसायी योगेश जसूजा को उनके पिछले अध्यक्षीय कार्यकाल में उनके उल्लेखनीय कार्य के फलस्वरूप पुनः निर्विरोध कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में चुना। कार्यवाहक अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से सामाजिक गतिविधियों में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संतोष तेजवानी व आभार समापन की घोषणा मनीष वाधवानी ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *