उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को करें प्रशिक्षित: कलेक्टर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जिले के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकास से जोड़ने तथा क्षमता निर्माण करने के मद्देनजर औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों को आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न ट्रेड एवं कोर्स के लिए युवाओं का कौशल विकास करते हुए उन्हें दक्ष एवं कुशल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों में मानव संसाधन की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के दृष्टिगत युवाओं का कौशल विकास आज के समय की आवश्यकता है। सभी उद्योगों से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावना के दृष्टिगत उनकी आवश्यकता के लिए चर्चा की गई। कलेक्टर यादव ने कहा कि आगामी 5 वर्षों में उद्योगों में मानव संसाधन की जरूरतों के अनुसार कौशल विकास विभाग योजना बनाकर युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री सेतु अंतर्गत उद्योगों से भी सहयोग एवं सहभागिता ली जाएगी। जिससे उद्योग एवं समाज दोनों को फायदा होगा। बैठक में वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सानू व्ही वर्गीस, सतविंदर सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *