भास्कर न्यूज | कोरबा वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-3 में 6 माह से 5 साल तक के बच्चों के वजन की नापी की गई। वजन त्योहार में बच्चों को पौष्टिक व संतुलित आहार देने जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी बच्चों का एक-एक कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं ने बच्चों के अभिभावकों को नियमित वजन कराने के महत्व और संतुलित व पौष्टिक आहार देने के संबंध में जानकारी दी। शिशुवती व गर्भवती माताओं को पोषण संबंधी जरूरी सुझाव दिए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।


