सिटी रिपोर्टर | भिलाई ग्राम डुंडेरा में मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विधिवत मंडाई मेला का शुभारंभ किया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि किसान भाईयों के लिए फसल कटाई का समय एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। फसल कटाई के बाद, जब खेतों में हरियाली की जगह सुनहरा रंग ले लेता है, तो यह समय होता है, जब किसान अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। मंडई मेला इसी खुशी और उत्साह का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि मंडई मेला न केवल हमारी पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारे समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाता है। यह आयोजन हमें अपने समाज और परिवार के साथ जोड़ता है और हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू, पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर, चंद्रशेखर, दुर्गेश साहू, इंद्रजीत सोनी, नंदू साहू, केशव महीपाल, तरुण बंजारे, पवन कुमार, ओंकार मार्कण्डेय, रमेश जैन, शिव साहू, धीरज साहू, चंदू गायकवाड़ आदि मौजूद थे।


