कुम्हारी | कुम्हारी में प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन वार्ड क्र.-15 स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में किया गया। कवि सम्मेलन की शुरूआत मुख्य अतिथि कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्षा मीना वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत और पार्षद अनुराग गुप्ता ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश स्तर के प्रख्यात कवि गीतकार रमेश विश्वहार रायपुर, हास्य कवि कृष्णा भारतीय नांदघाट, ओज के कवि देवेंद्र परिहार मुंगेली, हास्य कवि बंशीधर मिश्रा अकलतरा और श्रृंगार की कवयित्री प्रियंका गुप्ता प्रिया ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सभी साहित्यकारों और कवियों को शॉल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह दिया।


