देखभाल के बाद फिर से हरा-भरा हुआ सेक्टर-5 का सिंदूर उद्यान

भिलाई | सेक्टर-5 स्थित भारत का पहला सिंदूर गार्डन, ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में जनप्रतिनिधियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ लगाए गए पौधों का प्रतीक है। इसका उद्देश्य था एक सुंदर और यादगार हरित स्थल बनाना, लेकिन समय पर पानी और देखभाल के अभाव में ये पौधे सूखने लगा और हरियाली मुरझा गई। इसे देखकर शहर के पर्यावरण प्रेमी बालूराम वर्मा और उनकी टीम ने जिम्मेदारी उठाई। गार्डन को फिर से जीवंत बनाने का संकल्प लिया। नियमित सिंचाई, खाद और संरक्षण किया। कुछ ही दिनों में मेहनत रंग लाई और सूखे पौधों में नई पत्तियां आने लगीं। पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए चारों ओर जाली लगाई गई। टीम ने तय किया कि जब तक पौधे पूर्ण रूप से वृक्ष नहीं बन जाते, देखभाल जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *