युवा संगम में ध्वज प्रणाम और प्रार्थना की गई

देवरी-चांपा| ग्राम पंचायत कुम्हारीकला में खंड स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विभूतिभूषण पांडे, विभाग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र भोपाल उपस्थित रहे। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर के कार्यालय प्रमुख नकुल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में एकल गीत, सुविचार, ध्वज प्रणाम और प्रार्थना की प्रस्तुतियां हुईं। विभूतिभूषण पांडे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। चर्चा सत्र में दिनेश चंदेल और पीतांबर कश्यप ने शास्त्र चर्चा के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे। समापन सत्र में नकुल सिंह ने संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को उपयोगी सुझाव दिए। समाधान सत्र में प्रचारक लोमेश साहू द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में घनश्याम सिंह, पीतांबर कश्यप, अजय सराफ, अमित सराफ, गौतम कश्यप, गोलु दुबे, शिव जायसवाल, अमित तिवारी, दुष्यंत सिंह, बुधराम बरेठ, दिलीप बरेठ, श्याम साहू, सीताराम साहू, शैलेंद्र नामदेव, कोरबा से सुनील बरेठ, दारंग मंडल कार्यवाहक अशोक साहू सहित खंड स्तर के अनेक भैया-बहन और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *