प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए जांच की गई

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग जिले में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण व परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभागीय टीम ने पाटन नगर पंचायत में स्थित विभिन्न विद्यालयों के आसपास पान ठेलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए फर्मों में किसी प्रकार की जर्दा युक्त गुटखा नहीं पाए गए। अफसरों ने बताया कि खाद्य और औषधि विभाग दुर्ग ने जिले में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियां एवं अन्य गंभीर रोग होने की आशंका अत्यधिक बढ़ जाती है। इन्हीं कारणों से राज्य में गुटखा एवं तंबाकू युक्त उत्पादों के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभियान के अंतर्गत दुकानदारों, उपभोक्ताओं और आम नागरिकों को प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी दी जा रही है तथा तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *