सिविल लाइन दुर्ग में सड़क बनाकर पेवर ब्लॉक लगाएंगे

सिटी रिपोर्टर| दुर्ग शहर के ऑक्सीजोन एरिया में सुबह और शाम को वॉक करने वालों को राहत देने वाली खबर है। निगम एसपी बंगला से वन विभाग कार्यालय तक सड़क निर्माण के साथ ही पेवर ब्लॉक लगाने जा रहा है। वर्तमान में सड़क उबड़ खाबड़ भरी होने की वजह से वॉक करने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सड़क का डामरीकरण होने और पेवर ब्लॉक लगने से इस समस्या से राहत मिल जाएगी। गुरुवार को महापौर अलका बाघमार ने एसपी बंगला से लेकर वन विभाग कार्यालय तक सड़क निर्माण एवं दोनों ओर पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य का भूमिपूजन किया। महापौर बाघमार ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में नागरिक सुबह-शाम वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, देव नारायण चंद्राकर आदि मौजूद थे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *