धमतरी की सड़कों में मवेशियों का जमघट

धमतरी| अर्जुनी में करीब 40 लाख की लागत से कांजी हाउस सह-बस स्टॉप का निर्माण किया गया है, लेकिन वहां आवारा मवेशियों को रखा ही नहीं जा रहा। सुबह से शाम तक धमतरी की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। मुख्य सड़कों पर भी ये मवेशी घूमते हैं, जिसके कारण राहगीरों को अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है। नगर निगम ने मवेशियों को पकड़ने एक टीम का गठन किया है, लेकिन यह टीम काम ही नहीं कर रही है। धमतरी की जनता आवारा मवेशियों और कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान है। बावजूद इसके, स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिसके चलते जनता में नाराजगी है। – गगन कुंभकार, कोष्टापारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *