स्निग्धा शर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष

राजिम | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गरियाबंद की कोषाध्यक्ष की कमान अब पांडुका की सक्रिय वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्निग्धा शर्मा को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्निग्धा शर्मा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए स्निग्धा शर्मा ने कहा कि वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करती आई हैं और यह नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगी। बधाई देने वालों में जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *