कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल हुई

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय के एनएच 930 दल्ली चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार की टक्कर से स्कूटी में सवार ग्राम नारागांव निवासी मालती गावड़े घायल हो गई। मालती ने जानकारी दी है कि 8 फरवरी को स्कूटी में घरेलू सामान खरीदने मार्केट गई थी। सामान खरीदने के बाद दोपहर 1.30 बजे घर जा रही थी। इस दौरान दल्ली चौक पेट्रोल पंप के सामने बस स्टैंड की ओर से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। स्कूटी सहित गिरने से सिर, कमर, हाथ, पैर में चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगांे ने निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालोद थाने में कार चालक के खिलाफ 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *