प्रश्न-पत्र पैटर्न के बारे में दी जानकारी

लुधियाना| सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर में व्यवसाय अध्ययन के लिए एलएसएससी कम्युनिटी सर्कल-2 कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें टीचर्स को कई प्रकार की शैक्षणिक रणनीतियों, सीखने के परिणामों और निर्देशात्मक प्रभावशीलता से सुसज्जित किया। सोनिया सचदेवा और उरिंदर कौर पीजीटी कॉमर्स सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना से केवीएम स्कूल से नीरज आनंद, जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल से रचना भार्गव ने मूल्यांकन और प्रश्न-पत्र संरचना में अपनी विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने मूल्यांकन ढांचे, प्रश्न-पत्र पैटर्न, वेटेज वितरण और ब्लूप्रिंट विकास पर ध्यान केंद्रित किया। यह एजेंडा मूल्यांकन कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया था। कार्यशाला में 33 विभिन्न स्कूलों के लगभग 53 टीचर्स ने भाग लिया। स्कूल के निदेशक फादर जॉर्ज और प्रिंसिपल सिस्टर बीना ने प्रशिक्षण के लिए आए प्रशिक्षकों और उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *