स्वामी दयानंद सरस्वती जी के विचारों और सिद्धांतों के बारे में बताया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड में स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में विधिवत हवन यज्ञ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन और उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों को उनके विचारों और सिद्धांतों को बताया। विद्यार्थियों ने सत्यार्थ प्रकाश विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वामी जी के विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करते हुए सत्य, शिक्षा और समाज सुधार के महत्व को उजागर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *