सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रश्मि विज ने विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद जी के जीवन और उनके महान आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अध्यापकों को भी स्वामी जी द्वारा दिखाए गए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थना सभा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यकांत ने समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी दयानंद जी के बहुमूल्य योगदान पर अपने विचार साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *