हंसराज स्टेडियम में सोलर पावर प्लांट के लिए सांसद ने 13.48 लाख की ग्रांट मंजूर की

जालंधर| आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अपने एमपी फंड से 13.48 लाख की ग्रांट मंजूर की है। सोलर पावर परियोजना का प्रस्ताव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अनुमान के साथ भेजा गया था। इससे पहले भी सांसद ने साल 2023 में स्टेडियम में जिम उपकरण लगाने के लिए 16.50 लाख की ग्रांट दी थी। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने कहा कि सोलर पावर प्लांट लगने से बिजली का खर्च कम होगा। बची हुई राशि खिलाड़ियों के विकास और प्रशिक्षण पर खर्च की जाएगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने ग्रांट मंजूर कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और अमरजीत सिंह का आभार जताया। वर्ष 2019 से स्टेडियम में 1 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से स्टेडियम में बड़े बदलाव किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *