जालंधर | समाज सेवी संस्था नेकी दी दुकान करतारपुर की ओर से स्कूली छात्रों को डायरियां और पेन बांटे गए। छात्र जो पिछले 10-12 वर्षों से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे और अब दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से विदा हो रहे हैं। इन डायरियों को भेंट करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्र अपने स्कूल के सुनहरे पलों, अनुभवों और यादों को एक रिकॉर्ड के रूप में संजोकर रख सकें। इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके भविष्य और आने वाली परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


