महर्षि दयानंद की जयंती पर किया हवन

जालंधर| संस्कृति केएमवी स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हवन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना था। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए प्रार्थना की। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश-पत्र भी वितरित किए गए। वहीं आर्य शिक्षा मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने छात्रों को ईमानदारी और परिश्रम के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया। वहीं, प्रिंसिपल रचना मोंगा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *