मोगा के फोकल प्वाइंट क्षेत्र के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोर्चरी में रखवाया शव समाजसेवा सोसाइटी की मदद से शव को पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में 72 घंटे तक रखा गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पहचान होने या 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


