जालंधर| सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में वैलेंटाइन वीक के मौके पर विशेष कार्यक्रम ‘दौर-ए-मोहब्बत’ आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लेखिका व गायिका रूप कौर ने सूफियाना गायकी, शायरी और विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ‘अकीदा’ और ‘मिराकी’ को मंच पर सुनाया। इस अवसर पर सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर दविंदर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अर्जन सिंह सहित संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।


