जालंधर| एसबीबीएस कॉलेज अमृतसर और सीटी शाहपुर के बीच सेंट सोल्जर कालेज में टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीटी की टीम ने 143 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी करते हुए लावेय ने 26 गेंदों में 51 स्कोर का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीएस अमृतसर की टीम 53 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में अंकित ने 4, मंथन और मुकुल ने 2-2 विकेट हासिल की। सीटी ने 90 रनों से मैच अपने नाम किया। अंकित और लावेय को मैन अॉफ द मैच चुना गया।


