कॉलेज की दो बिल्डिंग, कन्फ्यूज हुए अभ्यार्थी:प्रवेश पत्र में लिखा,गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज( नवीन बिल्डिंग),, एड्रेस पूछते पूछते पहुंचे परीक्षार्थी

कोटा शहर में आज आयोजित हुई लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय परीक्षा के 43 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले आना था ऐसे में कई ऐसे अभ्यर्थी थे जो की 5 मिनट लेट होने पर पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी। जिसको लेकर दूर दराज से आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर अंदर जाने की मिन्नते भी करते रहे और प्रवेश पत्र में परीक्षा सेंटर का एड्रेस के कन्फ्यूजन के चलते अभ्यर्थी समय पर भी नहीं पहुंच पाए। लखनऊ से परीक्षा देने आई एक युवती केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों अधिकारियों से मिन्नते करती रही लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला लखनऊ से आई युवती को राधा चतुर्वेदी ने बताया कि मैं यह परीक्षा देने के लिए लखनऊ से आई हुई हूं। 8 बज कर 55 मिनट पर मेने एंट्री कर ली थी और मैं गेट के अंदर तज चली भी गई थी। फिर भी यहां मौजूद लोगों ने मुझे एंट्री नहीं दी और धक्का देकर मुझे परीक्षा केंद्र के बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मी अपने काम को लेकर एगो पर आ जाते हैं हमारा तो यहां पर फ्यूचर खराब हो रहा है यह लोग यह नहीं समझते। महाविद्यालय की 2 बिल्डिंग अभ्यार्थी हुए कन्फ्यूज शायर राजपूत ने बताया कि कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में आए हुए सेंटर पर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हुई। अभ्यर्थी पहले पुरानी बिल्डिंग में पहुच गए थे। वहा लाइन में लगे रहे प्रवेष पत्र चेक करने के दौरान अभ्यर्थियों को बताया गया कि उनका सेंटर नई बिल्डिंग कला महाविद्यालय में आया हुआ है। नई वाली बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग से 200 मीटर की दूरी पर है। अभ्यर्थी नई बिल्डिंग में पहुचे तब तक परीक्षा सेंटर के गेट बंद हो चुके थे। जबकि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज( नवीन बिल्डिंग) लिखा हुआ है। जबकि नई वाली बिल्डिंग गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में कहीं भी नवीन बिल्डिंग नहीं लिखा हुआ। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को कन्फ्यूजन रहा जो की पुरानी बिल्डिंग में पहुंच गए वहां पर लाइन में घंटो तक लगे रहे। काफी दूर दराज से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। इन सभी अभ्यथियों ने लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रवेश पत्र में गलत एड्रेस की वजह से उनका भविष्य खराब हो गया। एडीएम प्रशासन मुकेश चौधरी ने बताया कि पहले कई परीक्षा का आयोजन हो चुका है लेकिन इस प्रकार की एड्रेस से संबंधित कभी परेशानी या दिक्कत आई नहीं है। लेकिन फिर भी अगर ऐसा कुछ है तो मैं एक बार दिखा लेंगे हूं। जिस बिल्डिंग में परीक्षा होती है प्रवेश पत्र में वही लिखा रहता है अगर साइंस ब्लॉक में अभ्यर्थी का सेंटर है तो उसमें साइंस ब्लॉक ही लिखा आएगा कला का नाम लिखा हुआ आता है। परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय इसीलिए दिया जाता है कि वह समय से पहुंच जाए जो अभ्यर्थी कोटा के लोकल है उन्हें अपने सेंटर को 1 दिन पहले ही देख लेना चाहिए था। लखनऊ से आई हुई युवती जो कि लेट हुई उसकी पूरी वीडियो ग्राफी है वह अपने समय से लेट हो चुकी थी। आरपीएससी की लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा कोटा शहर के 43 केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है। परीक्षा में कुल 11 हजार 735 अभ्यर्थियों का नामांकन है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक आयोजित हो रही है। सात फ्लाइंग परीक्षा में निगरानी रख रही है। 1089 इन्वीजीलेटर की ड्यूटी इस परीक्षा में लगायी गयी है। 280 को रिजर्व में रखा है। सेंटर्स पर 200 से लेकर 600 से अधिक तक नामांकन हैं। परीक्षा सेंटर पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को पहुंचना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *