सुनसान मकान में ताले तोड़कर चुराए सोने-चांदी की ज्वेलरी:सीसीटीवी में कैद हुए घटना, मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

बालोतरा जिले के समदड़ी थाने के बामसीन कस्बे में सुनसान मकान में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और कैश रुपए चुराए। मकान खुला देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। तब लोगों ने मकान मालिक को फोन किया। जानकारी मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर जांच शुरू की गई। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे है। मकान मालिक विक्रम गोस्वामी के अनुसार- समदड़ी बामसीन इलाके में हमारा घर है। हम बिजनेस के चलते विजयवाड़ा, आंधप्रदेश में रहते है। शनिवार शाम को सूचना मिली कि मकान के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं रिश्तेदारों को भेजा गया। घर के अंदर सोने-चांदी के आभूषण थे। कैश रुपए भी रखे हुए थे। जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले तो पता चला कि चोरी 10 फरवरी को हुई। जिसमें रात के समय में दो चोर घर के अंदर घुसते नजर आ रहे है। चोरों ने शॉल से मुंह ढककर रखा हुआ है। फिलहाल चोर क्या-क्या लेकर गए, मकान मालिक आने के बाद पूरा आकलन हो पाएगा। समदड़ी थाने के एसआई अमराराम का कहना है कि हमने घटना स्थल का जायजा लिया। परिवार के लोगों आने और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरी की घटना 10-11 फरवरी की रात करीब सवा एक बजे की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *