प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी में दूसरे दिन भी बंटा गंगाजल:महाकुंभ से लाया गया गंगाजल घर-घर जाकर बांट रहे कार्यकर्ता

प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया पवित्र गंगाजल अब भोपाल के लोगों के घर तक पहुंच रहा है। प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी गोविंदपुरा में दूसरे दिन (रविवार) भी गंगाजल का वितरण किया गया। यह आध्यात्मिक पहल विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्वयं नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने मंत्री विश्वास सारंग की इस पहल का स्वागत किया है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अशोक वाणी के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से गंगाजल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के अध्यक्ष बीएस राजपूत, संजय कुशवाहा, माधव सिंह दांगी और विनय शुक्ला सहित कई गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *