मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:टिमरनी गांव में जंगल के पेड़ से लटका मिला 21 साल की महिला का शव

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के टिमरनी गांव में शनिवार रात एक नवविवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ममता तंवर (21) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। तीन दिन पहले आई थी मायके
ममता के पिता लाल सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी बेटी की शादी प्रेमपुरा निवासी राजू तंवर से हुई थी। तीन दिन पहले ही वह ससुराल से मायके आई थी। शनिवार को जब वह अपने पिता के घर नहाने जा रही थी, उसी दौरान उसके माता-पिता खिलचीपुर सामान लेने के लिए घर से निकले। देर शाम जब वे लौटे, तो ममता घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ मिला शव
कुछ देर बाद गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ ममता का शव मिला। बेटी को इस हालत में देखकर पिता सदमे में आ गए। तुरंत पपडेल चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस मृतका के परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह साफ हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *