महाकुंभ जा रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकराईं:चेन टक्कर में नागपुर के 5 यात्री घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार दोपहर 1:35 बजे महाकुंभ प्रयागराज जा रहे यात्रियों से भरी तीन गाड़ियों की चेन टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। खेरवासानी टोल प्लाजा के पास NH-30 पर यह हादसा तब हुआ जब आगे चल रही तूफान गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते पीछे से आ रही एसयूवी कार (MH 24 BR 2357) उससे टकरा गई और फिर एसयूवी के पीछे से आ रही बस (GJ 14 W 0399) ने भी टक्कर मार दी। हादसे में नागपुर, महाराष्ट्र के पांच यात्री घायल हुए, जिनमें विनोद (31), चंद्रकांत (29), श्रीकांत (44), अनुपमा (52) और रवि (31) शामिल हैं। सभी घायलों को टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *