शाजापुर के लड़ावद में सेवा भारती का नेत्र शिविर:53 मरीजों की जांच; 18 मोतियाबिंद का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

शाजापुर में सेवा भारती स्वास्थ्य आयाम के तहत रविवार को ग्राम लड़ावद में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सेवा भारती समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पाटीदार की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जिला सचिव आशुतोष सोनी, नगर स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ. अरुण पाटीदार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह डोडिया और ग्राम के सरपंच बलराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत भवन लड़ावद में आयोजित इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की नेत्र जांच की गई। शिविर में कुल 53 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 18 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। यह शिविर सेवा भारती समिति जिला शाजापुर और चोइथराम अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उनके द्वार तक पहुंचाना था। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भी निःशुल्क किए जाएंगे, जो ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *