बैतूल में महिला की हत्या का मामला:साड़ी और गमछे से बंधी मिली थी लाश; पहला पति और उसका एक साथी फरार

बैतूल के चिचोली थाना इलाके के आमा पठार में दो दिन पहले हाथ पैर बंधी मिली महिला की लाश के मामले में खुलासा नहीं हो सका है। शक है कि महिला के पहले पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। वह घटना वाले दिन से फरार है। मृतिका की लाश उसके खेत के पास एक नाले के करीब एक बल्ली (लकड़ी) से बंधी पाई गई थी। जिसके हाथ पैर उसकी की साड़ी और एक गमछे से बंधी मिली थी। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। उसके पहले पति से भी चार बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात की खबर मृतिका की लाश देखे जाने के बाद डायल हंड्रेड को मिली थी, जिसके बाद एडिशनल एसपी कमला जोशी, एसडीओपी मयंक तिवारी, नर्मदापुरम से बुलवाई गई एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था। खेत से लौटते समय रास्ते में किया हमला आशंका है कि महिला के खेत से लौटते समय रास्ते में छिपकर बैठे आरोपियों ने उस पर अचानक हमला किया होगा। मौके पर मटर के दाने और मृतिका की चूड़ियां बिखरी पाई गई है, जिससे उसके आरोपियों के साथ संघर्ष होने की आशंका है। मृतिका की लाश जामुन झिरी नाले के पास एक बल्ली से बंधी मिली थी। महिला को भी उसकी साड़ी से बांध दिया गया था, जबकि उसके हाथ एक गमछे से बंधे पाए गए थे। बताया जा रहा है कि मौके पर बुलवाए गए डॉग ने गमछे की स्मेल लेकर गांव तक दौड़ लगाई थी। वह महिला के पहले पति और उसके साथी के घर तक पहुंचा था। इसलिए पुलिस को शक है कि दोनों इस हत्याकांड में शामिल है। वे दोनों घटना वाले दिन से ही फरार है, इसलिए यह शक और बढ़ गया है। दोनों की तलाश में अलग-अलग जगह पुलिस टीमें भेजी गई है। बेरहमी से किया गया कत्ल मृतिका के हाथ-पैर बांध दिए गए थे। उसके सिर पर कुल्हाड़ी जैसे हथियार की दो से तीन चोट मिली है, जबकि उसका स्कल भी एक तरफ दबा पाया गया, जिससे शक है कि आरोपियों ने शायद उस पर पत्थर भी पटका था। महिला ने एक साल पहले अपने पहले पति से रिश्ता खत्म कर गांव के ही अन्य व्यक्ति से सम्बन्ध बना लिए थे। वह उसी के साथ रह रही थी, जबकि पहले पति को छोड़ देने के बाद उसने भी दूसरी शादी कर ली थी। हत्या की वजह फिलहाल इन्हीं संबंधों के इर्द गिर्द घूम रहे है, लेकिन आरोपियों के गिरफ्तारी न होने की वजह से हत्या की वास्तविक वजह सामने नहीं आ सकी है। मामले को लेकर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि अभी आरोपियों तक कोई अपडेट नहीं है। वे मामले की पड़ताल के लिए चिचोली पहुंच रहे है। इसके बाद ही कुछ जानकारी दे सकेंगे। मृतका के पहले पति और उसके साथी की तलाश एडिशनल एसपी कमला जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मृतिका के पहले पति की तलाश कर रही। साथ ही उसके एक साथ की भी तलाश जारी है। एक-दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह सबसे करीबी संदेही है और फरार भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *