प्रश्नपत्र देर से मिला, डेढ़ घंटे लेट शुरू हुई परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। ज्यादातर स्कूलों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली में 10वीं की परीक्षा में 50 से 60 छात्रों को समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिला। जिसके कारण उन छात्रों की परीक्षा लगभग डेढ़ घंटे के बाद शुरू हुई। 10वीं में पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली में परीक्षा देने के लिए 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें सुरेंद्रनाथ स्कूल, डीपीएस आदि के छात्रों का सेंटर है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से निर्धारित थी। परीक्षा से 15 मिनट पहले छात्रों को सवाल दिए गए, लेकिन 50 से 60 स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर नहीं मिले। छात्रों व अभिभावकों को प्रश्नपत्र कम होने की जानकारी दी गई। लगभग डेढ़ घंटे के बाद उन छात्रों को प्रश्नपत्र दिया गया। इसके बाद उनकी परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान अभिभावक काफी देर तक अपने बच्चों के बाहर निकलने का इंतेजार करते रहे। अभिभावकों के अनुसार स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही घर से निकले थे, तीन बजे तक परीक्षा केंद्र में रुकना पड़ा। इस दौरान स्टूडेंट्स भूखे रहे। स्कूल के प्रिंसिपल अभय कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण कुछ छात्रों में प्रश्नपत्र नहीं बांटा जा सका। इसको लेकर सीबीएसई के अधिकारीयों को जानकारी दी गई। उनके निर्देशानुसार कुछ देर बाद छात्रों को प्रश्नपत्र दिया गया। इसके कारण लगभग एक घंटे देर से परीक्षा शुरू हुई। छात्रों को परीक्षा के लिए जितना निर्धारित था, उतना समय दिया गया। छात्रों के समय में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। छात्रों ने इंग्लिश के पेपर को सामान्य बताया पहले दिन 10वीं में इंग्लिश और 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा हुई। 10वीं में इंग्लिश विषय की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को सामन्य स्तर का बताया। 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर को छात्रों ने मोडरेट बताया। छात्रों के अनुसार, इसमें अप्लिकेशन आधरित सवाल ज्यादा पूछे गए थे। बताते चलें कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रांची व खूंटी जोन में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *