रांची | रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी मामले में मुख्य आरोपी राजीव कुमार सिंह व मनीष कुमार सिन्हा के खिलाफ आरोप गठन पर सुनवाई अब चार मार्च को होगी। निर्धारित तारीख को एक बार फिर आरोप गठन पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने दोनों की डिस्चार्ज याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है। मामले की सुनवाई साइबर क्राइम एंड ड्रग कॉस्मेटिक मामले के विशेष न्यायाधीश मनीष रंजन की अदालत में हो रही है।


