निगमकर्मियों की कलम बंद हड़ताल, ठप रहा काम-काज, लोग रहे परेशान

अपनी मांगों के समर्थन में रांची नगर निगम के कर्मचारी शनिवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। पूरे दिन निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी तरह के काम-काज ठप रहे। प्रमाणपत्र लेने और आवेदन जमा करने पहुंचे सैकड़ों लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। इंजीनियरिंग सेल से लेकर अन्य विभागों में कोई काम नहीं हुआ। पूरे दिन निगमकर्मियों ने समय काटा। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि एसीपी और एमएसीपी का लाभ और प्रोन्नति देने के मामले में निगम के पदाधिकारी सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहे हैं। एक ओर वर्षों से बहाल कर्मचारी टैक्स कलेक्टर के पद पर नियुक्त हुए और वहीं से रिटायर हो रहे हैं। दूसरी ओर, नगरीय निदेशालय की ओर से कर्मचारियों को बहाल कर निगम भेजा जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राम ने कहा कि अब 20 फरवरी से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस बार जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक काम-काम पूरी तरह ठप रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *