हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पहुंचे नाथद्वारा:शिवप्रताप शुक्ल ने श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के किए दर्शन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला रविवार को नाथद्वारा दौरे पर रहे। इस दौरान न्यू कॉटेज में कलेक्टर बालमुकुंद असावा, अतिरिक्त कलेक्टर नरेश बुनकर, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने नाथद्वारा पहुंचने से पहले एकलिंगनाथ जी के दर्शन किए। उसके बाद नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।
दर्शन के बाद मंदिर परंपरानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उपरना, रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रभु के दर्शन कर आनंद आया और भगवान से यही प्रार्थना है कि देश को सर्वोच्च शिखर प्राप्त हो, भारत विश्व गुरु की तरफ बढ़ता रहे यही अभिलाषा है, ओर हिमाचल के लिए यही प्रार्थना है कि वहां अब कभी आपदा ना आये और सभी सुखी व समृद्ध रहे।
इस दौरान मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी राजेश जोशी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन के बाद राज्यपाल उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *