महाराज बाड़ा स्थित गोरखी में लंबे समय रेनोवेशन के कारण बंद डिजिटल म्यूजियम एवं प्लेनेटोरियम का कार्य पूरा हो गया है। रविवार से इसे सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। अब सैलानियों के लिए इसमें कई आकर्षण बढ़ाए गए हैं। इसमें होलोग्राफिक और रौटोस्कोप व एआई तकनीक से गैलरियों को नया स्वरूप दिया है। उन्नयीकरण परियोजना के तहत इस म्यूजियम में काम किए जा रहे थे। अब इस रविवार से डिजिटल म्यूजियम और प्लेनेटोरियम का सैलानियों के लिए खुलने से शहर के पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।


