पत्नी की हत्या के लिए दी 10 हजार की सुपारी:शक के चलते पति ने दो दोस्तों से करवाई पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

झारखंड के गोड्डा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करवाने के लिए दो दोस्तों को 10 हजार रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार है। क्या है पूरा मामला घटना 13 फरवरी की है, जब गोड्डा के बसंतराय थाना क्षेत्र के सुस्ती गांव के बहियार में एक अज्ञात महिला का शव मिला। अगले दिन शव की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में पुलिस ने 23 वर्षीय टुनटुन तांती और 35 वर्षीय भुदेव दास को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतका के पति वरुण मंडल के कहने पर हत्या की। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, 10 हजार रुपए और एक मिट्टी का चिलम बरामद किया। अवैध संबंध होने का था शक एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि वरुण मंडल को अपनी पत्नी पर अन्य पुरुषों के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी कारण उसने अपने दो दोस्तों को पत्नी की हत्या के लिए तैयार किया और 10 हजार रुपये की सुपारी दी। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *