पलामू में प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी:प्रेमिका की शादी परिजनों ने कर दी थी तय, प्रेमी ने फोन कर कहा- कर लूंगा सुसाइड

पलामू जिले के पाटन थानाक्षेत्र के किसैनी गांव में 17 वर्षीय नीलम कुमारी और 18 वर्षीय जीतेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक नीलम के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस खबर से परेशान जीतेंद्र ने नीलम पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन एक ही गांव के होने के कारण नीलम ने इनकार कर दिया। प्रेमी ने कहा- मैं कर लूंगा खुदकुशी 13 फरवरी की शाम को जीतेंद्र ने नीलम को फोन कर बताया कि वह जंगल जाकर फांसी लगाने वाला है। वह बकरी चराने के बहाने घर से निकला और लापता हो गया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीतेंद्र के लापता होने की खबर सुनते ही 14 फरवरी को नीलम ने भी घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन बाद रविवार को जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीणों को जीतेंद्र का शव एक पेड़ से लटका मिला, जो घर से करीब 10 किलोमीटर दूर था। गांव के मंदिर में बुलाकर शादी की दी थी कसम ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले जीतेंद्र ने नीलम को गांव के मंदिर में बुलाकर शादी की कसम दी थी, लेकिन नीलम के इनकार करने पर उसने फांसी लगाने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *