कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट:रांची के शशांक शेखर की मौत, 4 लोग गंभीर, तेज रफ्तार बनी वजह

झारखंड के पलामू जिले में कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापारा में हुए इस हादसे में रांची के मोरहाबादी निवासी शशांक शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अजय शर्मा (45), आशा देवी (50), प्रकाश कुमार (25) और निशा भारती (35) शामिल हैं। सभी घायलों को पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया की रेलिंग से टकराई चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के अनुसार, तीन दिन पहले ये सभी श्रद्धालु स्कॉर्पियो से प्रयागराज गए थे। रविवार को वापसी के दौरान तेज रफ्तार के कारण उनकी गाड़ी एक छोटी पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। रांची से कुंभ जाने वाले श्रद्धालु आमतौर पर पलामू और गढ़वा होते हुए सोनभद्र के रास्ते प्रयागराज जाते हैं। मृतक के परिजन पलामू पहुंच गए हैं और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *