मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी:24 बसों से मतदान दल रवाना, 11 सेक्टर टीमें करेंगी निगरानी

खड़गवां में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों को आज मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कुल 24 बसें और एक बोलेरो वाहन का इस्तेमाल मतदान दलों को पहुंचाने के लिए किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 17 फरवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। वोटरों की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 11 सेक्टर टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने का निर्देश दिया है, जिससे शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अफसर, वाहन व्यवस्था नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *