बगबुड़ा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतान (ख) बगबुडा में 12वीं के छात्रों को 11वीं के छात्रों ने विदाई दी। मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एंव विकास समिति अध्यक्ष कंश राम निषाद, प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र कुमार बंछोर थे। कार्यक्रम में शिक्षक अनुशवर यादव, चन्द्र प्रकाश निर्मलकर, कैलाश साहू, उर्मिला नेताम, प्रेमेश्वरी नेताम, ओंकार ध्रुव, सतीश कुमार भारद्वाज, 11वीं के छात्र एवं छात्राओं द्वारा गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वार्षिक परीक्षा 2025 में सभी छात्र एवं छात्राओं ने 60% से अधिक आने का भरोसा दिलाया।


