रांची | बिरसा विहार कॉम्प्लेक्स स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सैमसंग प्लाज़ा में सैमसंग एस 26 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन जोर-शोर से शुरू हो गया है। नई सीरीज को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी की ओर से प्री-रिजर्वेशन कराने वाले ग्राहकों को 2699 रुपए का स्पेशल वाउचर उपहार में दिया जा रहा है, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी है। प्रतिनिधि मोहम्मद गयासुद्दीन ने बताया कि एस26 सीरीज को एआई फोन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो नेक्स्ट लेवल प्राइवेसी के साथ बेहतर तकनीकी अनुभव देगा।


