चूरू महोत्सव में होगा कला-संस्कृति का संगम:22 से 24 फरवरी तक पद्मश्री गुलाबो सपेरा समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

चूरू में 22 फरवरी से शुरू होने वाला तीन दिवसीय चूरू महोत्सव राजस्थानी कला और संस्कृति का भव्य आयोजन होगा। जिला प्रशासन, नगर परिषद और जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत गढ़ परिसर से सुबह 7:15 बजे विरासत कार्निवल यात्रा से होगी। एडीएम अर्पिता सोनी और नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि महोत्सव में विविध प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 10:30 बजे से पारंपरिक परिधान में मिस्टर, मिस और मिसेज प्रतियोगिता, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट गैलरी, संगीत-नृत्य प्रतियोगिता, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। महोत्सव की विशेष आकर्षण पद्मश्री गुलाबो सपेरा का नृत्य, प्रसिद्ध पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय का गायन और कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित वाइब्रेंट इंडिया नृत्य प्रस्तुति होगी। कोक स्टूडियो फेम भंवरी देवी भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा सपेरा नृत्य और भोपा लोक गायकी भी प्रस्तुत की जाएगी। महोत्सव में राजीविका और महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही क्राफ्ट और फूड बाजार भी लगेगा, जहां स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प का आनंद लिया जा सकेगा। 23 और 24 फरवरी को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *