छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:कांकेर, नरहरपुर और चारामा में कल होगा मतदान; 433 केंद्रों में 1732 कर्मी तैनात

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण का मतदान सोमवार को होगा। कांकेर जिले के तीन विकासखंड – कांकेर, नरहरपुर और चारामा में सुबह पौने सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदाता जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए वोट डालेंगे। कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में रविवार सुबह सभी मतदान दल नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। हर सेक्टर में कर्मी तैनात एसडीएम अरुण कुमार वर्मा के मुताबिक, कांकेर में 13 सेक्टर के 168 मतदान केंद्रों पर 672 कर्मी, चारामा में 133 केंद्रों पर 532 कर्मी और नरहरपुर में 10 सेक्टर के 132 केंद्रों पर 528 कर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर दलों के ठहरने की व्यवस्था प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और कोटवार शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर दलों के ठहरने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई है। एसडीएम वर्मा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र और नायब तहसीलदार अभिषेक देवांगन ने मतदान सामग्री वितरित कर दलों को उत्साहपूर्वक रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *