सिरसा पुलिस ने राजस्थान से दबोचे 4 चोर:5 बकरियों को था चुराया, गाड़ी बरामद, CIA की कार्रवाई

सिरसा जिले के ऐलनाबाद में पशुधन चोरी में सीआईए टीम ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग, मनोज, विनोद कुमार और रामू शामिल हैं, जो सभी रावतसर के वार्ड नंबर 24 के निवासी हैं। मामला 9 फरवरी का है, जब गांव तलवाड़ा खुर्द के भोजा राम के बाड़े से रात के समय 5 बकरियां चोरी हो गई थीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बकरियों के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *