11 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत कार्रवाई

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो टोलरेंस अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ के थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान चिश्तिया मोड़ रोही जडावाली में वार्ड नंबर 10 जंडावाली के निवासी 40 वर्षीय शाकिर हुसैन को 7 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना तलवाड़ा की थानाधिकारी रजनदीप कौर के नेतृत्व में टीम ने घग्घर नहर पटडे पर वार्ड 18 तलवाड़ा झील के निवासी 24 वर्षीय राजू उर्फ गुरजिंदर सिंह को 4 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, क्रिकेट बुकी और अन्य अवैध धंधों की रोकथाम के लिए सभी थानाधिकारियों और विशेष टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। नशाखोरी के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *