रामगढ़ घाटी में कंटेनर-ट्रेलर की टक्कर, गाड़ी में लगी आग:ड्राइवर की जलकर मौत, हादसे के बाद रांची-रामगढ़ रोड पर लगा 3 किमी लंबा जाम

रामगढ़ जिले की चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कंटेनर ने ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का ड्राइवर केबिन में फंस गया और गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर की जलने से मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़ भाग निकला। हादसे के बाद घाटी में तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें कंटेनर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें तुरंत आग लग गई। ड्राइवर वाहन में बुरी तरह फंस गया और उसकी जलने से मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। तीखे मोड़ होने के कारण अक्सर होते हैं ऐसे हादसे
इधर, सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह घाटी में हुई पहली घटना नहीं है। चूटूपालू घाटी में तीखे मोड़ होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *