जालंधर के गोराया के पास सड़क हादसा:मोटरसाइकिल-स्कूटी की भीषण टक्कर, 2 नाबालिगों की मौत,2 घायल, पुलिस जांच शुरू

जालंधर के गोराया इलाके में देर रात एक बाइक और एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा सवार दो नाबालिग दोस्तों की जान चली गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भीषण दुर्घटना थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव दोसांझ कलां के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक एक्टिवा और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की हुई पहचान गांव के पंच मनवीर सिंह ने बताया कि एक्टिवा पर सवार होकर 15 वर्षीय समर पुत्र धीरज और 16 वर्षीय बिक्रम पुत्र शमशेर सिंह फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। समर 8वीं और बिक्रम 11वीं कक्षा का छात्र था।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत हादसे के तुरंत बाद दोनों बच्चों को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज (DMC) रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, बिक्रम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि समर की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई। दूसरी ओर दो लोग गंभीर घायल टक्कर की दूसरी तरफ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग थे, जो फगवाड़ा से दोसांझ कलां की ओर आ रहे थे। वे भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई शुरु दोसांझ कलां के इंचार्ज जंग बहादुर ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है और आज ही दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *